आज की ताजा खबर

करंट से असद की मौत की विद्युत सुरक्षा निदेशालय करेगा जांच

top-news

आरिफ सिद्दीकी फरीद अंसारी

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। बंगशान रामनगर कॉलोनी में बिजली के करंट की चपेट में आने से आठ वर्षीय असद की मौत के मामले की जांच अब विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम करेगी। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने एक्सईएन प्रथम अनिल कुमार और एई मीटर प्रवेश कुमार के नेतृत्व में विभागीय जांच टीम भी गठित की है।

असद की गुरुवार को बिजली के खंभे को सहारा देने वाली स्टिक (सपोर्टिंग तार) में करंट आने से मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि स्टिक में करंट आने की सूचना 28 जुलाई को ही विभाग को दे दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।


मामले में लापरवाही के आरोप में एसडीओ धर्मेंद्र सिंह और अवर अभियंता संजय श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है और ग्रामीण क्षेत्र के अवर अभियंता पंकज शर्मा को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

बताया गया कि असद घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बिजली के सीमेंटेड खंभे को सहारा देने वाली स्टिक के संपर्क में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्टिक में कई दिनों से करंट आ रहा था।

अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच के साथ विभागीय स्तर पर भी टीम गठित की गई है। अभी तक संभव कार्रवाई की जा चुकी है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *