आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, 78 वार्डों में कार्यकर्ताओं ने बांधी काली पट्टी
- दैनिक लोक भारती
- 22 Aug, 2026
फजल महमूद बोले- बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान, 2027 में बदलाव के लिए जनता तैयार
संजीव शुक्ला
कानपुर। महंगाई के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर संगठन ने शनिवार को शहर के सभी 78 वार्डों के 342 केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं और पीडीए टीम से जुड़े लोगों ने काली पट्टी बांधकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा कानपुर महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने किया।
कार्यकर्ताओं ने कैन्ट, आर्यनगर, सीसामऊ, गोविंद नगर और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों में प्रदर्शन कर महंगाई पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव का संदेश भी दिया।
दाल, मसाले, तेल और गुड़ की कीमतों का मुद्दा उठाया
सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम जनता का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई के कारण लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है और आम आदमी की जेब पर लगातार बोझ बढ़ रहा है।
उन्होंने विभिन्न खाद्य पदार्थों की कीमतों का उल्लेख करते हुए कहा कि अरहर की दाल 150 रुपये, मूंग दाल 130 रुपये, चीनी 70 रुपये, साधारण चावल 72 रुपये, लाल मिर्च 500 रुपये, हल्दी 270 रुपये, जीरा 410 रुपये, काली मिर्च 960 रुपये, सरसों का तेल 225 रुपये और गुड़ 74 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं चना दाल 95 रुपये और आटा 35 रुपये प्रति किलो होने का दावा किया गया।
फजल महमूद ने कहा कि एक कप चाय की कीमत भी 20 रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिस्कुट, सब्जी और मिठाई सहित रोजमर्रा की कई वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
जमाखोरी पर सरकार को घेरा, 2027 में बदलाव का दावा
सपा महानगर अध्यक्ष ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार की निगरानी व्यवस्था प्रभावी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण बाजार में कीमतों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि सपा कानपुर महानगर की ओर से महंगाई से प्रभावित लोगों की स्थिति का आकलन कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी भेजा गया है, ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर महंगाई की स्थिति से अवगत कराया जा सके।
फजल महमूद ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर महंगाई समेत आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने का आह्वान किया।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता को राहत देने की मांग की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, प्रदेश सचिव केके शुक्ला, नंदलाल जायसवाल, सत्यनारायण गहरवार, महेंद्र सिंह, परमवीर गंभीर, सजल कुशवाहा, इशरत इराकी, मुमताज मंसूरी, रजत मिश्रा, दीपक खोटे, शादाब आलम, सुलेखा यादव, दीपा यादव, केके मिश्रा, रमेश यादव, शिवकुमार वाल्मीकि, सौरभ सिंह, दीप्ति सिंह, खालिद रजा, सचिन सिंह, अजय श्रीवास्तव, मुकेश दीक्षित, तुषार श्रीवास्तव, आदर्श यादव, नीरज गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, महेंद्र यादव, हेमंत गुप्ता, राजू पहलवान, जस्वेंद्र प्रताप और बृजलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







