आज की ताजा खबर

कैंट विधायक ने वितरित किया महाप्रसाद, बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा क्षेत्र

top-news

बरेली। पवित्र और पावन श्रावण मास के अवसर पर 125 कैंट विधानसभा विधायक/सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने शनिवार को शहरभर में विभिन्न धार्मिक विशाल भंडारों में पहुंचकर शिव भक्तों में प्रसाद का वितरण किया।

सेटेलाइट पीलीभीत रोड स्थित सैमसंग गैलेक्सी शोरूम पर बड़े भाई राजीव अग्रवाल द्वारा आयोजित शिव भक्तों और दूर-दराज से आ रहे कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा के पावन उद्देश्य से एक विशाल भंडारे में 125 कैंट विधानसभा विधायक/सह कोषाध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल जी विशेष रूप से सम्मिलित हुए।


सबसे पहले बाबा भोलेनाथ के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 125 कैंट विधानसभा विधायक/सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल जी ने स्वयं श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के बीच भंडारे का महाप्रसाद वितरित करना शुरू किया।

कैंट विधायक को अपने बीच पाकर और उनके हाथों से प्रसाद ग्रहण कर शिव भक्तों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान राजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पार्षद राजेश पटेल, सिप्पटर सिंह चौहान, अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, प्रदीप गुप्ता, ओम प्रकाश लोधी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 125 कैंट विधानसभा विधायक/सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग हरिनगर नाथ नगरी बरेली महानगर द्वारा एवं एन.आर.कंपनी के सौजन्य से पीलीभीत बायपास सेटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित राजकुमार जी की फैक्ट्री परिसर में आयोजित कावड़ सेवा शिविर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

अंत में बाबा अलखनाथ मंदिर में अनिल द्विवेदी के सौजन्य से आयोजित भंडारे में 125 कैंट विधानसभा विधायक/सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सम्मिलित होकर शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के बीच प्रसाद वितरित किया।  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *