आज की ताजा खबर

जनसुनवाई में समाधान के साथ जवाबदेही पर जोर

top-news

बरेली। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने पर मंडलायुक्त शंभू कुमार ने जोर दिया। शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि फरियादी को समाधान का भरोसा दिलाने के साथ उसे परिणाम तक पहुंचाना है।


अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का परिचय देना चाहिए।

किसी भी स्तर पर लापरवाही से शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी फरियादी किसी भी सरकारी कार्यालय से निराश होकर वापस न लौटे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों की प्रकृति को समझकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

मंडलायुक्त ने निस्तारित शिकायतों पर फरियादियों से फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि फीडबैक से समाधान की वास्तविक स्थिति का आकलन होगा और जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी बनाया जा सकेगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *