आज की ताजा खबर

महंगाई से राहत हेतु प्रत्येक माह पांच किलो चीनी मांग

top-news

बरेली। चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच ने चिंता जताई है। मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर गरीब परिवारों को राशन की दुकानों से हर माह पांच किलो मुफ्त चीनी उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि चीनी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु है। लगातार बढ़ते दामों से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है।

व्यापारियों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर गन्ना किसानों की आय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई, वहीं दूसरी ओर बाजार में चीनी महंगी होती जा रही है। मंच ने एथेनॉल उत्पादन को लेकर भी सवाल उठाए।


पदाधिकारियों का कहना है कि एथेनॉल निर्माण पर अधिक जोर दिए जाने से चीनी की उपलब्धता और कीमत प्रभावित हो रही है। उन्होंने एथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल से वाहन स्वामियों को होने वाली परेशानियों का भी मुद्दा उठाया।व्यापारियों ने कहा कि रसोई गैस, अनाज, डीजल और पेट्रोल समेत रोजमर्रा की कई वस्तुओं के दाम बढ़ने से पहले ही आम आदमी का बजट बिगड़ा हुआ है।

ऐसे में चीनी की बढ़ती कीमत अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। मंच ने सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला महामंत्री फुरकान शम्सी, जिला कोषाध्यक्ष प्रथमेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सय्यद गोहर अली, महानगर महामंत्री सतीश भसीन और महानगर कोषाध्यक्ष हरिओम अग्रवाल शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *