आज की ताजा खबर

मास्टर चाबी से पलक झपकते उड़ाते थे बाइक, पांच बरामद

top-news

बरेली। देवरनियां पुलिस ने मास्टर चाबी से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक, मास्टर चाबी, पांच चाबियों के गुच्छे, मोबाइल फोन और 2,110 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त की रात कनमन-इटौआ मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। रोककर जांच की गई तो बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपियों की पहचान फुरकान निवासी बिलासपुर, रामपुर और छोटे निवासी शीशगढ़ के रूप में हुई।

आरोपियों ने बताया कि चोरी की चार अन्य बाइक कनमन-इटौआ मार्ग स्थित पुराने ईंट-भट्ठे के खंडहरनुमा मकान में छिपाई गई हैं। पुलिस ने दोनों को साथ लेकर वहां दबिश दी, जहां चार बाइक बरामद हो गईं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह मास्टर चाबी से बाइक के लॉक खोलकर उन्हें चोरी करता था।

बाद में वाहनों को सुनसान जगह छिपाया जाता था। पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल शाने आलम मोटरसाइकिल मिस्त्री है।

वह चेसिस नंबर मिटाकर बाइक की पहचान बदलता और फर्जी नंबर प्लेट लगवाता था। इसके बाद चोरी की बाइक बेचने की कोशिश होती थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *