आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने किया विरोध प्रदर्शन
- दैनिक लोक भारती
- 22 Aug, 2026
बहेड़ी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) और विजिलेंस टीम द्वारा लेखपालों के खिलाफ की जा रही ट्रैप कार्रवाई को लेकर विरोध जताया है। संघ का आरोप है कि कई मामलों में शिकायत की वास्तविकता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और संबंधित लेखपाल की भूमिका की पर्याप्त जांच किए बिना कार्रवाई की जा रही है।
इससे लेखपालों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपाल राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में गांव-गांव जाकर शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण और अन्य राजस्व कार्यों का दायित्व निभाते हैं।
ऐसे में झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायतों के आधार पर फंसाने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है। ज्ञापन में 20 अगस्त 2026 को अयोध्या जनपद की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।
संघ ने कहा कि प्रकरण से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, शिकायत और प्री-ट्रैप प्रक्रिया समेत सभी तथ्यों की स्वतंत्र एजेंसी अथवा एसआईटी से जांच कराई जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन और विजिलेंस विभाग के लिए स्पष्ट एवं पारदर्शी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया जाए, ताकि किसी निर्दोष कर्मचारी को फर्जी या दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई का शिकार न होना पड़े।
संगठन ने अयोध्या प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई तथा निर्दोष लेखपाल को न्याय दिलाने की मांग की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







