आज की ताजा खबर

रुक्मणी विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु

top-news

बहेड़ी-बरेली। संस्कार बैंक्विट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन परम पूज्य पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री ने रुक्मणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान शास्त्री के भजनों पर श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए।

भक्तों की भक्ति से पूरा वातावरण मथुरा-वृंदावन जैसा प्रतीत हुआ। शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को प्राप्त करने के लिए ज्ञान से अधिक प्रेमभाव आवश्यक है।

गोपियां प्रेम की ध्वजा हैं और गोपी भाव से ही गोविंद की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रीकृष्ण के मथुरा प्रस्थान, कंस वध, उग्रसेन को राजगद्दी सौंपने, वसुदेव-देवकी को कारागार से मुक्त कराने, गुरुकुल शिक्षा और रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया।

कथा की मुख्य यजमान सुमन रस्तोगी पत्नी सुनील रस्तोगी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष भाजपा रहीं।

गंगा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में यह कथा नगर क्षेत्र में पिछले 19 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है।

समिति के कार्यकर्ता कथा श्रवण के साथ सेवा कार्यों में भी जुटे रहे। प्रसाद सेवा में विशाल रस्तोगी का सहयोग रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *