आज की ताजा खबर

कैंट विधायक ने 300 बेड अस्पताल में आईपीएचएल लैब का किया उद्घाटन

top-news

० जरूरत मरीजों को मिलेंगी सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं
बरेली। 125 कैंट विधानसभा विधायक/ सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने शनिवार को खुर्रम गोटिया स्थित 300 बेड मंडलीय अस्पताल में नवनिर्मित अत्याधुनिक इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री (आईपीएचएल) का उद्घाटन करके जनता को समर्पित की।

इस नई लैब के चालू होने से अब मरीजों को रक्त की गंभीर और सामान्य जांचों की सटीक रिपोर्ट चंद मिनटों में ही प्राप्त होगी। 125 कैंट विधानसभा विधायक/ सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर नागरिक को उत्तम और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


इस नवनिर्मित लैब के माध्यम से मरीजों को कम समय में सटीक और गुणवत्तापूर्ण जांच रिपोर्ट मिल सकेगी, जिससे सही समय पर सटीक इलाज शुरू हो सकेगा। यह नई लैबोरेट्री जरूरतमंद नागरिकों को सस्ती और सटीक जांच सुविधाएं समय पर प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगी।

चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे ये सुधार यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार की उत्तम स्वास्थ्य उन्नत प्रदेश की दूरगामी सोच का परिणाम हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ.विश्राम सिंह ने 125 कैंट विधानसभा विधायक/ सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल को पूरी लैब का भ्रमण कराया और वहां स्थापित आधुनिक मशीनों, हेमेटोलॉजी एनालाइजर व उनकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन, आईपीएचएल लैब के नोडल अधिकारी डॉ.अमित दिनकर सहित अन्य डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने आभार व्यक्त किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *