आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सीएचसी पर औचक निरीक्षण के नाम पर महज औपचारिकता
- दैनिक लोक भारती
- 22 Aug, 2026
कसया सीएचसी पहुँची टीम ने कमियों को सुधारने के बजाय कागज़ों पर दुरुस्त करने की दी सलाह।
केंद्रीय टीम के खौफ से जागा स्वास्थ्य महकमा: ड्रेस कोड में नहीं दिखे डॉक्टर, औपचारिकता पूरी कर लौटी जांच टीम।
एक साल पुरानी कमियां छिपाने की जुगत में जुटी रही उच्चस्तरीय टीम।
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जिले के स्वास्थ्य महकमे में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य टीम के संभावित दौरे की भनक लगते ही महकमे के अधिकारी व्यवस्थाओं को उच्चस्तरीय दिखने को लेकर लीपापोती में जुट गए हैं। ताजा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का है, जहां गुरुवार को जांच के नाम पर पहुंची दो सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम महज औपचारिकता पूरी कर लौट गई। हैरान करने वाली बात यह है कि टीम ने गंभीर कमियों पर सख्त रुख अपनाने व कार्रवाई करने के बजाय एक वर्ष पूर्व हुई जांच रिपोर्ट की खामियों को कागज पर दुरुस्त करने की अनूठी सलाह अधिक्षक कार्यालय में बैठकर खातिरदारी के दौरान दे दी।
ड्रेस कोड से लेकर कार्यशैली तक पर उठ रहे सवाल:-
केंद्रीय जांच टीम के संभावित आगामी आगमन की आहट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की नींद उड़ गई है। इसी क्रम में स्टेट और मंडली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के नाम पर कसया सीएचसी पहुंचे थे। हकीकत यह है कि सामान्य दिनों में कसया सीएचसी की तस्वीर इसके उलट रहती है। यहां तैनात अधिकांश डॉक्टर ड्यूटी ऑवर्स के दौरान लोवर और टी-शर्ट जैसे अनौपचारिक पहनावे में ही नजर आते हैं। हालात यह होते हैं कि मरीजों को पहचानना में मुश्किल हो जाता है कि इलाज करने वाला शख्स डॉक्टर है या कोई अन्य कर्मी। हालांकि, जांच टीम के आने की सूचना मिलते ही अधीक्षक से लेकर सभी डॉक्टर और कर्मचारी अचानक मुस्तैद नजर आए, लेकिन फॉर्मल ड्रेस में ही दिखाई दिए।
घंटों इंतजार और कागजी औपचारिकताओं का दौर:-
सूत्रों के मुताबिक, दो सदस्यीय एसआरएम टीम के सदस्य दुर्गा प्रताप सिंह निर्धारित समय से करीब एक घंटा पहले ही कसया सीएचसी पहुंच गए थे। वह सीधे अधीक्षक कक्ष में पहुंचे और एसीएमओ मऊ डॉ. बीके यादव का इंतजार करने लगे। जब इसकी भनक सीएचसी अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी को लगी, तो उन्होंने आनन-फानन में मातहतों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए और डाक्टर कोड ड्रेस छोड़ खुद फॉर्मल ड्रेस में सुसज्जित होकर अपने कार्यालय पहुंचे, जहां दुर्गा प्रताप सिंह पहले से मौजूद थे। लगभग एक घंटे बाद एसीएमओ डॉ. बीके यादव भी वहां पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने अधीक्षक कक्ष में लंबी बैठक की और जमकर 'खातिरदारी' का आनंद लिया।
कागजों पर सुधारी गईं कमियां, दिए गए निर्देश:-
खातिरदारी का दौर पूरा होने के बाद टीम ने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, पैथोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), महिला वार्ड, दवा स्टोर रूम और कार्यालय के अभिलेखों का सतही अवलोकन किया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में बिजली, पंखा और जनरेटर जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। टीम ने जाते-जाते ओपीडी और इमरजेंसी कक्ष में दो नई शिकायती पेटिकाएं लगवाने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक साल पहले दिल्ली से आई केंद्रीय स्वास्थ्य टीम द्वारा पकड़ी गई गंभीर कमियों को दूर करने की बजाय, आज के निरीक्षकों ने केवल पुरानी रिपोर्ट की कमियों को कागजों पर ही दुरुस्त करने की नसीहत देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली।
केंद्रीय जांच के खौफ से सक्रिय हुआ महकमा:-
जानकारों का कहना है कि लगभग एक वर्ष पूर्व दिल्ली से आई केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने कसया सीएचसी का निरीक्षण किया था, जिसके दौरान कई गंभीर खामियां उजागर हुई थीं। अब एक बार फिर केंद्रीय टीम के आने की आशंका को भांपते हुए स्टेट और मंडली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर कमियों को छिपाने की जुगत भिड़ा रहे हैं। इस पूरे निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. आशुतोष पाण्डेय सहित अस्पताल के तमाम डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे। बहरहाल, इस औपचारिकता भरे निरीक्षण ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







