आज की ताजा खबर

एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील हरकत करने का आरोप

top-news

बिनौता मोड़ पर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 में मुकदमा दर्ज

सुशील चंद्र मिश्रा 

सुलतानपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 और ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत धनपतगंज पुलिस ने एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राहगीर महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने और अश्लील गाने गाने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष धनपतगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में एंटी रोमियो चेकिंग की।


बिनौता मोड़ पर पुलिस ने दबोचा

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को बिनौता मोड़ पर महिलाओं और बालिकाओं के सामने अश्लील हरकत करने तथा अश्लील गाने गाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन कुमार पुत्र रामनयन, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम बिनौता, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए एंटी रोमियो अभियान के तहत लगातार चेकिंग की जा रही है।

धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 172/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दलाल, कांस्टेबल मनीष सिंह और महिला कांस्टेबल पूजा गुप्ता शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *