आज की ताजा खबर

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण

top-news

शाकिर अली

मिठौरा,महाराजगंजविकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पठन-पाठन व व्यवस्थाओं का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया और साथ ही कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने बीएसए व बीईओ को रक्षाबंधन बांधा।

निरीक्षण के दौरान बीएसए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबनी पर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता की जांच के क्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ चटाई पर बैठकर भोजन का स्वाद चखा।

ग्राम सभा मधुबनी में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर औचक निरीक्षण में पहुंचे जिला बेसिक अधिकारी सुरजीत सिंह ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से गणित, हिंदी और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछकर उनका शैक्षणिक स्तर परखा।


वहीं निपुण भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति और शिक्षकों की शिक्षण शैली का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही परिसर, कक्षाओं, पेयजल स्थलों एवं शौचालयों में सफाई की व्यवस्था देखी। इस दौरान विद्यालय के आस-पास लगी झाड़ी देखकर जिम्मेदारों की कड़ी फटकार भी लगाई। बीएसए ने प्रधानाध्यापक से विद्यालय के गेट पर स्कूल का नाम अंकित कराने का निर्देश दिया।

साथ ही नियमित स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वाद को परखने के लिए बीएसए और बीईओ मिठौरा आनंद कुमार मिश्रा ने खुद बच्चों के साथ चटाई पर पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन कर भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता की जांच किया।

मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण और स्वाद पर संतोष जताते हुए रसोइया और प्रधानाध्यापक को खाद्यान्न के रख-रखाव और रसोई घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। वहीं इसके पूर्व विद्यालय परिसर में स्थित कस्तूरबा विद्यालय पर पहुंचकर आवश्यक निरीक्षण के उपरांत शासन के निर्देश और उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में आगामी रक्षाबंधन त्योहार के  अवसर पर विद्यालय के छात्राओं से राखी भी बंधवाया।

बीएसए.व बीईओ ने छात्राओं को स्नेह दिया और उनकी हर समस्या में अभिभावक बनकर खड़ा रहने का वादा भी किया। स्कूल की छात्राएं अधिकारियों को राखी बांध कर काफी खुश नजर आई। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्याक विनोद यादव, सहायक अध्यापक दिलीप प्रजापति व रसोईया आदि मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *