आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गोरखपुर जेल में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत
- दैनिक लोक भारती
- 22 Aug, 2026
घरेलू हिंसा के मामले में तीन दिन पहले कोर्ट के आदेश पर हुआ था जेल दाखिला, अचानक दौरा पड़ने पर अस्पताल कराया गया भर्ती
गोरखपुर। जिला जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पीपीगंज क्षेत्र के जसवल बाजार निवासी समीर शेख (30) के रूप में हुई है। जेल प्रशासन के अनुसार समीर को घरेलू हिंसा अधिनियम से जुड़े एक मामले में न्यायालय के आदेश पर 19 अगस्त 2026 को जिला जेल में दाखिल किया गया था।
जेल में रहने के दौरान 21 अगस्त की शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे दौरे की समस्या हुई। जेल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लीवर और किडनी संबंधी बिमारी से ग्रसित था कैदी
जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय के अनुसार समीर शेख को घरेलू हिंसा अधिनियम के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी पहले से ही क्रॉनिक अल्कोहलिक था और लीवर तथा किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित था।
21 अगस्त की शाम अचानक उसे दौरा पड़ा। जेल में मौजूद चिकित्सकीय टीम ने तत्काल उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। जेल प्रशासन ने बिना देरी किए बंदी को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया और गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए भर्ती कर लिया।
अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा था। जेल प्रशासन के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे विशेषज्ञ चिकित्सक ने समीर शेख को मृत घोषित कर दिया।
बंदी की मौत की सूचना जेल प्रशासन ने उसके परिजनों को दे दी। घटना के बाद जेल प्रशासन ने शव के नियमानुसार पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सक्षम मजिस्ट्रेट को नामित किए जाने का अनुरोध किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
जेल प्रशासन के अनुसार मामले में नियमानुसार सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। बंदी की मौत के संबंध में संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम और अन्य वैधानिक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







