आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
लेखपालों पर कथित अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में सदर तहसील पर धरना
- दैनिक लोक भारती
- 22 Aug, 2026
तहसील अध्यक्ष अनिल राय के नेतृत्व में प्रदर्शन, एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापनो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाखा सदर गोरखपुर के पदाधिकारियों एवं लेखपालों ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष अनिल राय के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदेश में लेखपाल संवर्ग के कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) द्वारा की जा रही कथित गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के बाद लेखपाल संघ की ओर से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह को सौंपा गया।
संघ की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में फील्ड में कार्यरत लेखपालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही ट्रैप कार्रवाई से पूरे लेखपाल संवर्ग में आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
संघ का कहना है कि लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में शासन की योजनाओं एवं राजस्व संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में किसी निर्दोष कर्मचारी के विरुद्ध गलत अथवा सुनियोजित ट्रैप कार्रवाई से उसके सेवाकाल, सामाजिक प्रतिष्ठा एवं पारिवारिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
निष्पक्ष वैधानिक कार्रवाई का विरोध नहीं, नियमविरुद्ध अनुचित कार्रवाई बर्दाश्त नहीं- संघ
संघ ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध निष्पक्ष एवं वैधानिक कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि नियमविरुद्ध एवं अनुचित कार्रवाई किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। लेखपाल संघ ने मांग की कि किसी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई से पहले उपलब्ध साक्ष्यों और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए, जिससे निर्दोष कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ज्ञापन में संघ ने अयोध्या जनपद की तहसील सोहावल में लेखपाल साथी उत्कर्ष दीप से जुड़ी घटना का भी उल्लेख किया है। संघ के अनुसार उपलब्ध सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के अवलोकन से प्रथम दृष्टया रिश्वत की मांग किए जाने का कोई स्पष्ट तथ्य प्रतीत नहीं होता है। संघ ने इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, लेखपाल के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करने तथा कार्रवाई अनुचित पाए जाने पर उसे समाप्त करने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग भी की गई है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के पक्ष में है, लेकिन किसी कर्मचारी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य के बिना अथवा अनुचित तरीके से कार्रवाई किए जाने का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैप कार्रवाई में तथ्यों एवं साक्ष्यों की निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि किसी निर्दोष कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई न हो।
तहसील अध्यक्ष अनिल राय के नेतृत्व में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरने के बाद एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया। संघ ने शासन एवं प्रशासन से प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने और लेखपालों की मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







