आज की ताजा खबर

अनुशासन से जीवन जीने के लिए स्काउंट गाइड जरूरी-एसडीएम

top-news

प्रबधंक ने तिलक लगाकर एसडीएम का किया स्वागत
चौरीचौरा गोरखपुर। हिंदुस्तान स्काउंट गाइड के तत्वाधान में चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौनर के मौनहा बरवा गड़ही टोला में स्थित तपेश्वरी देवी परमानंद जूनियर हाई स्कूल में चल रहे चार दिवशीय स्काउट गाइड कार्यक्रम का समापन शनिवार को चौरीचौरा उपजिलाधिकारी रवि कुमार सिंह ने किया। एएसओजी सुनील कुमार सिंह व जिला सचिव विजेंद्र कुमार के अगुवाई में विद्यार्थियों ने चार दिन में अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा, कुकिंग, टेंट, पिचिंग, जोड़ो कराटे समेत अन्य प्रकार के खेल कूद दाव पेंच सीखे।
19 से 22 अगस्त तक चल रहे इस स्काउंट गाइड कार्यक्रम के समापन में पहुंचे मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रवि कुमार सिंह ने झंडारोहण कर विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके द्वारा बनाये गए पकवान का भी स्वाद लिया।
स्काउंट गाइड में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के टीम लीडर को उपजिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र व सील्ड देते हुए कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई और अनुशासन से जीवन जीने के लिए स्काउंट गाइड दोनों की जरूरी हैं।
स्कूल प्रबधंक इंद्रजीत सिंह ने उपजिलाधिकारी को तिलक लगाकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबधंक इंद्रजीत सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या सिंह, अध्यापक कालिका सिंह, सुनील कुमार दुबे, परमहंस सिंह, दिनेश गुप्ता, अंकिता सिंह, अभिज्ञा सिंह, राधा, काजल, रेखा, आरती यादव, रिंकु सिंह, नेहा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *