आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुर्गियों के वेस्ट की दुर्गंध से स्कूल बंद, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा पत्र
- दैनिक लोक भारती
- 22 Aug, 2026
मीरानपुर कटरा-शाहजहांपुर। कटरा-जलालाबाद हाईवे किनारे ग्राम खैरपुर-मिल्कीपुर क्षेत्र में मुर्गियों का वेस्ट खुले में डाले जाने से उठ रही भीषण दुर्गंध अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि असहनीय बदबू के चलते पास स्थित एक विद्यालय तक बंद करना पड़ा।
स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। थाना समाधान दिवस के दौरान दर्जनों ग्रामीण मीरानपुर कटरा थाने पहुंचे और तहसीलदार अजहर हुसैन को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा खेतों के आसपास मुर्गियों का दाना और वेस्ट खुले में डाला जा रहा है।
कचरा कई दिनों से पड़े रहने के कारण सड़ रहा है और उससे निकलने वाली दुर्गंध दूर-दूर तक फैल रही है। ग्रामीणों के मुताबिक हाईवे से करीब 500 मीटर की दूरी पर खुले में पड़े मुर्गियों के वेस्ट से निकल रही दुर्गंध के कारण आसपास रहना मुश्किल हो गया है।
लोगों को सांस लेने में परेशानी होने के साथ ही संक्रमण और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। इसका असर सलेमपुर खुर्द, छिकड़ापुर, पट्टी बंधा, खैरपुर सादातपुर और मिल्कीपुर समेत आसपास के कई गांवों में बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी संबंधित लोगों को दिए जाने के बावजूद अब तक कचरा नहीं हटाया गया है।
लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर जांच कराकर खुले में वेस्ट डालने पर रोक लगाने और वहां पड़ा कचरा हटवाने की मांग की है। तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपने वालों में आलिम हुसैन, अंसार, आमिर मंसूरी, प्रमोद कुमार, ध्रुव यादव, विक्रम सिंह, अफरोज, जीएम खान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कचरा हटवाकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







