आज की ताजा खबर

उमेश गुप्ता की मौत पर संजय गुप्ता ने जताया दुख

top-news

शाहजहांपुर। सर्राफा व्यापारी उमेश गुप्ता की पुलिस दबिश के दौरान हुई मौत के मामले में संजय गुप्ता (पाइपवाले) ने गहरा दुख और आक्रोश जताया।

उन्होंने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

वैश्य समाज के साथ बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

संजय गुप्ता ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *