आज की ताजा खबर

जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र पाल ने कराया क्षेत्र में विकास कार्य

top-news

सिंधौली-शाहजहांपुर। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र पाल ने सिधौली ब्लॉक के अपने वार्ड के विभिन्न गांवों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए हैं। बिना भेदभाव विकास कार्य होने से ग्रामीणों में उनके प्रति अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है।

सुरेंद्र पाल के प्रयासों से ढकिया हमीदनगर, आदमपुर उत्तरी, गरबापुर, गोरा रायपुर, भितिया, कमलापुर, शेखूपुर, खमरिया, उमरा और पैगापुर समेत कई गांवों में सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग और पुलिया आदि के कार्य कराए गए हैं।


कुछ गांवों में विकास कार्यों के प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुरेंद्र पाल क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के स्तर पर प्रयास करते हैं। उनके सहज व्यवहार और सक्रियता की भी लोग सराहना कर रहे हैं।

वहीं उनके भाई महेंद्र पाल गन्ना समिति के अध्यक्ष हैं और किसानों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास करते हैं।

जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र पाल ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराना और जनता की समस्याओं का समाधान कराना है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *