आज की ताजा खबर

फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

top-news

हरियाणा में करता था नौकरी,दो दिन पहले लौटा था घर

पुवायां-शाहजहांपुर। नगर के तरती बाजार निवासी 37 वर्षीय कमलेश वाजपेयी का शव सुबह मकान की ऊपरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मुंह में बीड़ी दबी मिली।

कमलेश हरियाणा की एक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी मां और भाई भी वहीं काम करते हैं। परिजनों के अनुसार वह करीब 20 दिन पहले हरियाणा से घर लौटा था और कुछ दिन लखीमपुर व पुवायां में रिश्तेदारों के यहां रहने के बाद दो दिन पहले ही अपने घर आया था।

शनिवार सुबह हरियाणा में रह रही उसकी मां ने चचेरे भाई को फोन कर कमलेश को देखने के लिए कहा। चचेरा भाई मकान की छत पर पहुंचा और खिड़की से देखा तो कमलेश फंदे पर लटका हुआ था। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि कमलेश की शादी खुटार क्षेत्र के सिलहुआ गांव निवासी मनू से हुई थी और उसकी दस वर्षीय बेटी है।

बताया जा रहा है कि कमलेश शराब का आदी था। हरियाणा से लौटने के बाद वह ससुराल भी गया था, जहां किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।

थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि युवक ने फांसी लगाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फोटो सहित

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *