आज की ताजा खबर

गोवंश से टकराई स्कूटी, होमगार्ड की मौत, साथी गंभीर

top-news

रोजा-शाहजहांपुर। मंडी रोड पर शुक्रवार देर रात आईटीआई गेट के सामने गोवंश से स्कूटी टकराने से एक होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ड्यूटी पर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हेतमपुर निवासी होमगार्ड सुशील कुमार और बल्लिया निवासी राजवीर यातायात शाखा में तैनात थे।


शुक्रवार रात करीब 11.10 बजे दोनों स्कूटी से ड्यूटी जा रहे थे। आईटीआई गेट के सामने अचानक सड़क पर आए गोवंश से स्कूटी टकरा गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया।

राजवीर का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद एक बार फिर रोजा मंडी और आसपास की सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।

लोगों ने प्रशासन से गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर हादसों पर रोक लगाने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *