आज की ताजा खबर

एंटी करप्शन टीम की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का धरना

top-news

फर्जी और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग

परशुरामपुरी-शाहजहांपुर। लेखपाल संघ की शाखा ने एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम द्वारा लेखपालों के खिलाफ की जा रही कथित गलत और दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई के विरोध में तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

लेखपालों ने बिना तथ्यों की जांच किए कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। धरने के बाद सौंपे ज्ञापन में संघ ने कहा कि लेखपाल गांव-गांव जाकर शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ भूमि विवाद, पैमाइश और अतिक्रमण जैसे कार्यों की जिम्मेदारी निभाते हैं।

आरोप लगाया कि कई बार नियम विरुद्ध काम करने से इनकार करने पर असंतुष्ट लोग रंजिश के चलते झूठी शिकायत कर लेखपालों को फंसाने का प्रयास करते हैं। संघ का आरोप है कि कई मामलों में शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, रंजिश, शिकायत के उद्देश्य और संबंधित कार्य में लेखपाल की भूमिका की पर्याप्त जांच किए बिना ट्रैप कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञापन में 20 अगस्त को अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया गया। संघ ने कहा कि इस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

धरने में तहसील अध्यक्ष रविकांत, महामंत्री पवनेश कुमार, दुर्गेश मिश्रा, कुशल अवस्थी, मोहन शर्मा, शिवाजी यादव, अनुपम दिनकर, गौरव कुमार, सचिन यादव, विनय पटेल, अंकित वर्मा समेत तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *