आज की ताजा खबर

वीरेंद्र पाल सिंह यादव की शोकसभा एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित

top-news

शाहजहांपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र पाल सिंह यादव की शोकसभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम उनके पैतृक गांव नियामतपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उनके पुत्र निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, पुत्रवधू जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और छोटे पुत्र नियामतपुर प्रधान अभय यादव ने परिवार के साथ हवन में आहुति देकर की।

इसके बाद सभी ने वीरेंद्र पाल सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, पूर्व विधायक राजेश यादव, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने पहुंचकर चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, एमएलसी सुधीर गुप्ता, मुरादाबाद मंडल के स्नातक एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *