आज की ताजा खबर

अदबी महफिल में बिखरी शायरी की खुशबू, आफताब वारसी का हुआ सम्मान

top-news

शाहजहांपुर। अदबी तंजीम इदराक और नजर मेमोरियल सोसाइटी के तत्वावधान में अलीगढ़ से आए वरिष्ठ शायर आफताब कामिल वारसी के सम्मान में दिलाजाक, जलालनगर में मोहम्मद नकी के आवास पर शेरी महफिल का आयोजन किया गया।

इसमें शहर के शायरों, साहित्यकारों और अदब से जुड़े लोगों ने शिरकत की। देर रात तक चली महफिल में शायरों ने अपने चुनिंदा कलाम पेश किए, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में शहीद-ए-वतन अशफाक उल्लाह खां के प्रपौत्र अशफाक उल्लाह खां विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अदबी महफिलें आपसी भाईचारे, मोहब्बत और तहजीब को मजबूत करने का काम करती हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ शायर आफताब कामिल वारसी को पत्रकार व शायर फैसल फैज ने शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

महफिल की निजामत शायर फहीम बिस्मिल ने की। कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र मोहन ज्ञान, असगर यासिर, हमीद खिज्र, शाहिद रजा, हसीब चमन, खलील शौक, सैय्यद शारिक ‘अक्स’, गुलिस्तां खान और विकास ऋतुराज समेत अनेक शायर व साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *