आज की ताजा खबर

बस में बिस्कुट खिलाकर युवक को किया बेहोश, मोबाइल लूटकर फरार

top-news

 नई दिल्ली से अछल्दा आ रहे युवक को रास्ते में बनाया शिकार, बस में बेहोशी की हालत में मिला

अमित झा

अछल्दा औरैया। बस में जहरखुरानी का मामला सामने आया है। नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से अछल्दा आ रहे युवक को अज्ञात यात्री ने बिस्कुट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।

बिस्कुट खाते ही युवक बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया।


रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुरा निवासी अभिषेक पुत्र जयकरन शनिवार रात नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से बस में बैठकर अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर में अपने जीजा प्रेमचंद के यहां आ रहा था।

रास्ते में बस में सवार एक अज्ञात यात्री ने उसे बातों में लिया और बिस्कुट खाने को दिया। बिस्कुट खाते ही अभिषेक बेहोश हो गया।


सुबह जीजा ने अभिषेक के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

तलाश करने पर वह पुराना अछल्दा बस स्टैंड पर खड़ी बस में बेहोशी की हालत में मिला।

परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया, जहां डॉ. अभिचल पांडे उसका उपचार कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर अछल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बस में सवार यात्रियों और घटनाक्रम के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *