आज की ताजा खबर

बारावफात को लेकर पुलिस ने कसी कमर, जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

top-news

सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर फोकस, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

अरविन्द पाण्डेय

कानपुर। आगामी बारावफात पर्व को लेकर कानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व 25 अगस्त की शाम से शुरू होगा और 26 अगस्त को जुलूस के आयोजन के साथ संपन्न होगा। जुलूस को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और संबंधित विभागों ने तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है।

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के निर्देशन में सेंट्रल जोन के सभी सर्किलों का पुलिस बल, यातायात पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने नगर निगम समेत संबंधित विभागों को आयोजन से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।


सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी

बारावफात के जुलूस को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। जुलूस मार्ग पर पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों का ओरिएंटेशन और कवरेज दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। इसके अलावा ड्रोन कैमरों के जरिए भी जुलूस मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

जिन स्थानों पर जरूरत होगी, वहां बैरिकेडिंग और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और आम लोगों को आवागमन में कम से कम परेशानी होने देना है।

धर्मगुरुओं और आयोजकों से पुलिस कर रही संवाद

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से जुलूस के आयोजकों और संबंधित मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ लगातार बैठक और संवाद किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा पिछले वर्षों में सामने आई समस्याओं और व्यवस्थाओं से जुड़े अनुभवों की जानकारी ली जा रही है। साथ ही आयोजकों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की जा रही है।

पुलिस की ओर से आयोजकों को सुरक्षा, अनुशासन और जुलूस के दौरान निर्धारित व्यवस्थाओं के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों का प्रयास है कि पुलिस, प्रशासन, आयोजकों और धर्मगुरुओं के आपसी समन्वय से बारावफात पर्व और जुलूस को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए।

फिलहाल पुलिस ने जुलूस मार्ग पर व्यवस्थाओं की निगरानी बढ़ा दी है और आयोजन से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/KbTfPHsaIhY

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *