आज की ताजा खबर

अवैध शराब के सोलह पौवे के साथ युवक गिरफ्तार

top-news

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज

नरवल। घाटमपुर के सजेती में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सजेती पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस ने उसके कब्जे से सोलह पव्वे देशी शराब बरामद की है बरामद शराब की कुल मात्रा करीब चार लीटर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध शराब लेकर क्षेत्र में जा रहा है ।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में चेकिंग शुरू कर दी इसी दौरान पुलिस ने बीबीपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र चेतराम को पकड़ लिया तलाशी लेने पर उसके पास से सोलह पव्वे देशी शराब बरामद हुई ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष अनुज कुमार बीबीपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, कांस्टेबल वेदराम, अश्वनी और सुरजीत शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *