आज की ताजा खबर

घाटमपुर से भदरस मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान

top-news

पीडब्लुडी की लापर वाही से गड्ढों में तब्दील हुई सड़क

नरवल। घाटमपुर क्षेत्र में भदरस गांव होते हुए गजनेर को जोड़ने वाला लोक निर्माण विभाग का मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राह गीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवा गमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क की बदहाली ऐसी है कि यह तालाब में तब्दील हो गई है इससे वाहनों के पुर्जे टूट रहे हैं और दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं I

गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है लोक निर्माण विभाग की लापर वाही को लेकर स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है I

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों से इस मुख्य मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई आनंद कुमार ने बताया कि पहले इस मार्ग से भारी वाहनों का आवा गमन होता था I

जिसके कारण सड़क क्षति ग्रस्त हो गई थी बाद में बीच में एक लोहे का पिलर लगा दिया गया जिससे भारी वाहनों की आवा जाही बंद हो गई है उन्होंने आश्वासन दिया कि बरसात के बाद इसका मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *