आज की ताजा खबर

25 अगस्त से शुरू होगा नौ दिवसीय राखी महोत्सव, बहन फाउंडेशन के जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण का भी संदेश, बॉलीवुड, राजस्थानी व भोजपुरी सिनेमा की नामी अभिनेत्रियाँ शिरकत करेंगी ।

top-news

अरविन्द पाण्डेय

कानपुर। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से बहन फाउंडेशन के बैनर तले 25 अगस्त से 2 सितंबर तक नौ दिवसीय राखी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में बहनें अपने भाई पूर्व विधायक अजय कपूर जी को रक्षा सूत्र बांधेंगी । इस बार का राखी महोत्सव बेहद खास होने वाला है। भव्य राखी महोत्सव में बॉलीवुड और राजस्थानी-भोजपुरी सिनेमा की नामी अभिनेत्रियां शिरकत करेंगी।

इस महोत्सव में मुख्य आकर्षण के रूप में फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री, संगीता बिजलानी, गौरी नागौरी, दीपशिखा, सुधा चंद्रन और मंदाकिनी शामिल होंगी। महोत्सव को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में  बहन फाउंडेशन के संस्थापक व वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर जी ने बताया कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प लेने का अवसर है।

अजय कपूर जी ने बताया कि कानपुर नगर ही क्या पूरे प्रदेश में ही शायद कोई ऐसा भाई होगा जिसे इतनी संख्या में बहनें राखी बाँधती हों, मैं अपने को बहुत भाग्यशाली मानता हूँ की मेरी हजारों की संख्या में बहनें हैं । उन्होंने बताया कि बहन फाउंडेशन लंबे समय से महिलाओं को एकजुट करने और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

नौ दिवसीय राखी महोत्सव के माध्यम से बड़ी संख्या में बहनों को जोड़ने के साथ-साथ उन्हें संगठन के उद्देश्यों और महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जाएगी।

पूर्व विधायक अजय कपूर जी ने बताया कि बहन फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं को किसी संगठन की मात्र एक विंग के रूप में नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र और सशक्त सामाजिक वर्ग के रूप में संगठित करना है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा।

समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। आवश्यकता इस बात की है कि महिलाएं अपनी क्षमता और अधिकारों को पहचानें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। बहन फाउंडेशन महिलाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, जहां वे अपनी समस्याओं को साझा कर सकें और एक-दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ सकें।

संगठन का प्रयास रहेगा कि जरूरतमंद महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ दिलाने में सहयोग किया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगारपरक प्रशिक्षण और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

पूर्व विधायक अजय कपूर जी ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक बहनों को एक परिवार की भावना से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि राखी की डोर केवल भाई की कलाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी का रिश्ता है।

बहन फाउंडेशन का प्रयास है कि हर बहन को यह भरोसा महसूस हो कि वह अकेली नहीं है। संगठन महिलाओं की एकता, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए लगातार काम करेगा।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/PQwpv7p0tbE

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *