आज की ताजा खबर

चिन्मय अमृत यात्रा पहुंचाएगी गुरुदेव के संदेश को जन-जन तक

top-news

 कानपुर। चिन्मय मिशन की ओर से गुरुदेव स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र-निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चिन्मय अमृत यात्रा निकाली जा रही है।

वर्ष 2026 में चिन्मय आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह यात्रा 31 दिसंबर 2025 को पुणे से शुरू हुई थी।


 यात्रा का प्रमुख आकर्षण विशेष रूप से तैयार प्रदर्शनी बस है। इसमें गुरुदेव द्वारा व्यक्तिगत रूप से उपयोग की गई वस्तुएं, दुर्लभ छायाचित्र, मल्टीमीडिया प्रस्तुतियां, श्रव्य-दृश्य प्रवचन और संवादात्मक प्रदर्शनियों के माध्यम से उनके जीवन, विचारों और शिक्षाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। यात्रा के दौरान युवाओं के लिए जागरूकता और सहभागिता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

 चिन्मय मिशन के अनुसार 295 दिनों की इस यात्रा में करीब 35 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर 30 राज्यों के 100 शहरों तक पहुंचने का लक्ष्य है।

यात्रा 23 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में समाप्त होगी। इसके बाद 23 से 25 अक्टूबर तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय चिन्मय मिशन विश्व सम्मेलन आयोजित होगा।

इसमें देश-विदेश से साधक, शिक्षाविद, विचारक और सामाजिक नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

 अब तक यात्रा 165 दिनों में 18 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर आठ राज्यों के 60 से अधिक शहरों में पहुंच चुकी है और एक लाख से अधिक लोगों तक गुरुदेव का संदेश पहुंचाया जा चुका है।

यात्रा नेपाल भी जाएगी। चिन्मय मिशन आज विश्वभर में 300 से अधिक केंद्रों के माध्यम से वेदांत, उपनिषद और भगवद्गीता के ज्ञान के साथ शिक्षा व समाजसेवा के कार्य कर रहा है। मिशन के विश्व प्रमुख स्वामी तेजोमयानन्द को वर्ष 2016 में पद्म भूषण �

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *