आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
37वीं वाहिनी पीएसी में ‘सेवा ही संकल्प’, जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल
- दैनिक लोक भारती
- 23 Aug, 2026
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कानपुर। 37वीं वाहिनी पीएसी परिसर में रविवार को ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना के साथ चिकित्सा एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेनानायक बी.बी. चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित शिविर में पीएसी के अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तदान में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर का आयोजन संकल्प सेवा समिति, आईक्यूआई हॉस्पिटल, डॉ. स्माइल केयर और डॉ. मोरपेन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों की आंख, दांत, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की गई। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देने के साथ नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया।
रक्तदान के लिए जवानों में दिखा उत्साह
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्नेह चैरिटेबल ब्लड बैंक और संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान के समन्वय से किया गया। रक्तदान को लेकर पीएसी जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में जवानों ने आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने रक्तदान करने वाले प्रत्येक जवान से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और उपहार देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने जवानों के सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि पीएसी बल की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील रहना और जरूरत के समय सेवा करना भी उसकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितकारी अभियानों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने के लिए प्रेरित किया।
आयोजक संस्थाओं का जताया आभार
सेनानायक ने शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं और चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक संस्थाओं की ओर से सेनानायक बी.बी. चौरसिया को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
शिविर को सफल बनाने में अनिल सिंह बाबा, विवेक सिंह, अनूप सचान और योगेंद्र चौहान (संकल्प सेवा समिति), डॉ. तान्या द्विवेदी (डॉ. स्माइल केयर), आनंद अवस्थी (डॉ. मोरपेन कंपनी) और आदर्श अवस्थी (आईक्यू हॉस्पिटल) का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉ. ए.के. गुप्ता, शिविरपाल चंद्रेश्वर, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी, पीसी रामेंद्र सिंह और हेड क्लर्क विनीत त्रिपाठी समेत वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने पीएसी जवानों की कर्तव्यनिष्ठा के साथ-साथ उनके मानवीय और सेवाभावी पक्ष को भी सामने रखा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







