आज की ताजा खबर

ईंट लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

top-news

रोहित अवस्थी

कंचौसी औरैया। कंचौसी-लहरापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे ईंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने आगे चल रहे ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को कंचौसी स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।


दिबियापुर थाना क्षेत्र के लाछियामऊ निवासी अतुल तिवारी (28) ई-रिक्शा चलाते हैं। रविवार को वह गांव से कंचौसी दवा लेने आ रहे थे।

इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज गति में आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में ईंटें लादकर तेज गति से वाहन चला रहा था। ई-रिक्शा धीमी गति से आगे जा रहा था।

अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उसने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *