आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस ने फूंका सतीश महाना का पुतला
- दैनिक लोक भारती
- 23 Aug, 2026
विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने और मुकदमा दर्ज कराने की उठाई मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
अरविन्द पाण्डेय
कानपुर। राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक हॉल स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर सतीश महाना का पुतला फूंका और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शनिवार को उन्नाव जिले के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सतीश महाना ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद अपनी गाड़ी की ओर जाना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, उस दौरान पृष्ठभूमि में राष्ट्रगान बज रहा था। घटना से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों पर चर्चा में आ गया।
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उठाया मुद्दा
कांग्रेस ने इस घटना को राष्ट्रगान के सम्मान से जोड़ते हुए सतीश महाना के खिलाफ विरोध शुरू किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि राष्ट्रगान के दौरान सभी को निर्धारित शिष्टाचार का पालन करना चाहिए। इसी मामले को लेकर कांग्रेस के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध जताया।
जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने शनिवार शाम पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ कांग्रेस मुख्यालय तिलक हॉल पहुंचे। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतीश महाना का पुतला आग के हवाले कर दिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
महाना को पद से हटाने और मुकदमा दर्ज करने की मांग
पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रगान के सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष के कृत्य से देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
उन्होंने कहा कि सतीश महाना लगातार इस तरह की अशोभनीय हरकतें कर रहे हैं और ऐसे में उनके विधानसभा अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस ने मांग की कि सतीश महाना को तत्काल विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाया जाए और राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और सतीश महाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।
पुतला दहन कार्यक्रम में आनंद वर्मा, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, इखलाख अहमद डेविड, राजेंद्र वाल्मीकि, अंकित कन्नौजिया, शिवम पटवा, संदीप मिश्रा, सुनील पाल, माना यादव, शीलू यादव, अभिषेक कुमार, नफीस अहमद, ग्रीन बाबू सोनकर, अकील अहमद, निखिल गुप्ता, शुभम राजपूत, सुशांत गुप्ता, उस्मान सोनू, रवि कुमार, ऋषि पाल, अमन युवराज सिंह, महेंद्र भदौरिया, मेराज खान और गोविंद यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







