आज की ताजा खबर
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सरसैया घाट पर 51 शिवलिंगों का महा अभिषेक, गूंजे वैदिक मंत्र
- दैनिक लोक भारती
- 23 Aug, 2026
जनकल्याण की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया भगवान शिव का पूजन
अरविन्द पाण्डेय
कानपुर। गंगा तट स्थित सरसैया घाट पर जनकल्याण और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 51 शिवलिंगों का सामूहिक महा अभिषेक आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया और अभिषेक में सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन सीताराम वैदिक अनुष्ठान संस्थान एवं बाबा सिद्धनाथ भाग्य दर्पण के तत्वावधान में किया गया। आयोजन आचार्य आदित्य द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पंचामृत एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कराया गया।
दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु
महा अभिषेक के दौरान सरसैया घाट का वातावरण भक्तिमय नजर आया। वैदिक मंत्रों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर परिवार और समाज के कल्याण की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि सामूहिक शिव अभिषेक का उद्देश्य जनकल्याण, शांति और सकारात्मक ऊर्जा की कामना करना है। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।
कार्यक्रम में स्वामी सुरेशानंद जी, आचार्य भैया लाल, मयंक शुक्ला, नैतिक, वैष्णवी, भाव्या, राजेश, शिवानी, रवि गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता और आलोक अवस्थी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







