आज की ताजा खबर

काफी समय से लंबित डुमरिया मठ की भूमि व कब्रिस्तान विवाद का तहसीलदार तमकुहीराज ने किया मुआइना

top-news

वादी व मठ के महंथ ने दिखाए पुरातन कागजात

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज तहसील के ग्राम डुमरिया में मठ की भूमि पर अवैध कब्जे एवं रकबे से अधिक भूमि पर हुए कब्रिस्तान की बाउंड्री में आज तहसीलदार तमकुहीराज महेश कुमार ने मौके का स्थलीय निरिक्षण किया।

इस दौरान मठ के उतराधिकारी व वादी रूद्रानंद गिरी ने तहसीलदार तमकुहीराज को मठ से संबंधित करीब दो सौ वर्ष पुराने कागजात दिखाते हुए कहा कि यहाँ भूमि के अंदर वैदिक काल से भगवान विष्णु जी प्रतिमा है।


साथ ही भगवान शिव जी की पूजा स्थान, हमारे गुरु जी की समाधि स्थल अभी भी मौजूद है।

उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान की बाउंड्री के वक्त मैंने कहा था कि ये गलत है लेकिन कोई माना नहीं।

आज भी कब्रिस्तान में जाने के लिए जो सड़क है वो मेरी है। इसके अलावा कोई सड़क नहीं। वादी की बातो पर विचार करते हुए तहसीलदार तमकुहीराज ने मठ से संबंधित कागजात के साथ हर जगह मौके पर जाकर स्वयं स्थिति को देखा।

वादी ने यह भी कहा कि अगर पूरा तत्व विभाग से इसकी जाँच करा दी जाए तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

इस पर तहसीलदार तमकुहीराज ने कहा कि एक रिपोर्ट पूरा तत्व को भेजा जाएगा। साथ ही कब्रिस्तान की बाउंड्री पर भी विधिक कार्यवाही की बात उन्होंने कही।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *