आज की ताजा खबर

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करेगा व्यापार प्रतिनिधिमंडल

top-news

कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में रविवार को अवध ग्रांड होटल, श्यामनगर बाईपास रोड पर प्रदेश/जिला पदाधिकारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में 40 से अधिक जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस दौरान कृषि उत्पादों के व्यापार में वाहन टैगिंग, गेटपास की समय सीमा, जीएसटी विभाग की कार्रवाई और खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपलिंग समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।


प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि देश के 25 राज्यों में एपीएमसी एक्ट लागू है, लेकिन केवल उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादों के वाहनों पर टैगिंग और गेटपास की समय सीमा जैसी व्यवस्था लागू है। इसे समाप्त कराने के लिए संगठन क्रमवार आंदोलन करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्टेट जीएसटी की सचल दल इकाइयां जीएसटी की धारा 129 का दुरुपयोग कर वाहनों को डिटेन कर रही हैं तथा पुराने वैट और जीएसटी मामलों में भी व्यापारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने सेंट्रल जीएसटी अधिकारियों पर भी व्यापारियों को सूची के आधार पर परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि जरूरत पड़ी तो कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सैंपलिंग प्रक्रिया में कथित उगाही का भी विरोध करने की बात कही गई।

सम्मेलन में संगठन विस्तार के तहत बरेली के अनिल अग्रवाल को प्रदेश संयुक्त महामंत्री, सतीश अग्रवाल सर्राफ को प्रदेश उपाध्यक्ष, उरई के हरि किशोर गुप्ता को प्रदेश मंत्री, अलीगढ़ के राजेश गुप्ता को प्रदेश संगठन मंत्री तथा कानपुर के सौरभ पांडेय और प्रखर श्रीवास्तव को युवा इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश के 18 मंडलों में मंडल प्रभारी भी नियुक्त 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *