आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बारिश में डूबा औरैया शहर, बाजारों से मोहल्लों तक सड़कों पर पानी ही पानी
- दैनिक लोक भारती
- 23 Aug, 2026
ब्रह्मनगर, आवास विकास समेत कई इलाकों में जलभराव, राहगीरों और दुकानदारों को हुई परेशानी
हिमांशु दुबे
औरैया। रविवार को हुई बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ देर की बारिश के बाद ही शहर के कई बाजारों, प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई।
ब्रह्मनगर, आवास विकास, बनारसीदास, भीखमपुर, तिलक नगर और सत्तेश्वर समेत कई इलाकों की सड़कें पानी से लबालब नजर आईं।
जलभराव के कारण पैदल राहगीरों के साथ बाइक सवारों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश के बाद ब्रह्मनगर मोहल्ले की कई सड़कों पर काफी देर तक पानी जमा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल जलभराव की समस्या सामने आती है।
नालियों की पर्याप्त सफाई नहीं होने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर भी भरा पानी
बारिश का असर शहर के धार्मिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर भी दिखाई दिया। जेसीज चौराहे स्थित काली माता मंदिर परिसर में बारिश का पानी भर गया।
वहीं फूलमती मंदिर के आसपास के रास्ते भी जलभराव की चपेट में रहे। इसके अलावा आवास विकास, बनारसीदास, भीखमपुर, तिलक नगर और सत्तेश्वर वार्ड समेत कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी जमा रहा।
जलभराव के चलते लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से फिसलन भी बढ़ गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहा। कई जगह वाहन चालकों को पानी से बचकर निकलने के लिए रास्ता बदलना पड़ा।
दुकानदारों और ग्राहकों को भी हुई दिक्कत
शहर के बाजार भी जलभराव से अछूते नहीं रहे। दुकानों के सामने और बाजार की सड़कों पर पानी भर जाने से दुकानदारों के साथ खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों को भी परेशानी हुई। लोगों को पानी के बीच से होकर दुकानों तक पहुंचना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाए तो बारिश के दौरान होने वाली परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
लोगों ने नगरपालिका से बारिश से पहले नालियों की नियमित सफाई कराने, जलनिकासी के पर्याप्त इंतजाम करने और शहर के जलभराव वाले इलाकों की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







