आज की ताजा खबर

25 हजार का इनामिया जालसाज गिरफ्तार, 65 लाख की ऑनलाइन ठगी में था वांछित

top-news

साल 2021 से पुलिस को चकमा दे रहा था, गाजियाबाद से दबोचा - स्वरूपनगर थाने में दर्ज है केस

कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्वरूपनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 65 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में साल 2021 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।  

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी सेंट्रल, एडीसीपी सेंट्रल और एसीपी स्वरूपनगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर दबिश दी गई थी।  

गाजियाबाद का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ प्रदीप शर्मा पुत्र स्व0 त्रिलोक शर्मा, निवासी म0नं0 400 विकास कुंज बी ब्लॉक, थाना लोनी बॉर्डर, जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है।  

आरोपी थाना स्वरूपनगर पर दर्ज मु0अ0सं0 118/21 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि व 66 डी आईटी एक्ट में वांछित था। मामले में करीब 65 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का आरोप है। लंबे समय से फरार होने पर डीसीपी सेंट्रल महोदय द्वारा आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।  

आज कोर्ट में होगी पेशी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज  माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *