आज की ताजा खबर

इनायतनगर में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

top-news

मिल्कीपुर, अयोध्या।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर के दिशा-निर्देशन में आज थाना इनायतनगर परिसर में आगामीत्योहारों बारावफात, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन एवं श्री गणेश चतुर्थी के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक काआयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष द्वारा की गई। बैठक में थाना इनायतनगर क्षेत्र के अंतर्गतबारावफात का जुलूस निकालने वाले आयोजक, श्री गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजक तथाश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजकगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी आयोजकों से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग सेमनाने की अपील की गई। साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करायागया।

पीस कमेटी बैठक में उपस्थित सभी आयोजकगणों ने त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *