आज की ताजा खबर

प्रतिभाशाली छात्र राजीव कुमार दुबे का आरआईएमसी में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

top-news

सगरा सुंदरपुर-प्रतापगढ़। क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी सरवन दुबे पुत्र राजीव कुमार दुबे ने राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी), देहरादून की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राजीव के चयन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल बन गया।

ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता और खुशी का इजहार किया।

उपस्थित लोगों ने कहा कि राजीव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर राज कुमार दुबे, विमल दुबे, संजय दुबे, ब्रिजेंद्र दुबे, दिनेश सिंह, अजीत सिंह, चंद्रभान मौर्य, अश्विनी शुक्ल, श्याम तिवारी, सुजाता जायसवाल तथा निधि कटियार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *