आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पांच साल से अधूरा पंचायत भवन, मानकविहीन निर्माण और धन के बंदरबांट का आरोप
- दैनिक लोक भारती
- 23 Aug, 2026
संग्रामगढ़-प्रतापगढ़। बाबागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत रघुबर में पंचायत भवन निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
श्री जगदीश सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार मिश्र और सचिव अक्षय मिश्रा ने पंचायती राज विभाग,जिलाधिकारी प्रतापगढ़ समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र के मुताबिक ग्राम पंचायत रघुवर में पंचायत भवन का निर्माण करीब पांच वर्षों से चल रहा है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
आरोप है कि निर्माण में मानकविहीन सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि टाइल्स और लाइट के नाम पर धनराशि निकाल ली गई, लेकिन मौके पर संबंधित कार्य अब तक नहीं कराया गया है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि धरातल पर कार्य अधूरा होने के बावजूद ग्राम प्रधान और संबंधित सचिव की कथित मिलीभगत से बजट की बड़ी धनराशि का बंदरबांट कर लिया गया। संस्था का कहना है कि इस संबंध में जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी प्रतापगढ़ को साक्ष्यों सहित पूर्व में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई नहीं होने से जिले में भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलने का संदेश जा रहा है। उन्होंने शासन स्तर से गठित टीम द्वारा पूरे मामले की जांच कराने, सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने तथा पंचायत भवन का निर्माण मानकों के अनुरूप पूरा कराने की मांग की है।
संस्था ने उम्मीद जताई है कि शासन स्तर से मामले का संज्ञान लेकर ग्राम सभा रघुवर के निवासियों को न्याय मिलेगा और पंचायत निधि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
अब देखना यह है कि शिकायत के बाद प्रशासन मामले की जांच कर आरोपों की वास्तविकता सामने लाता है या मामला पूर्व की शिकायतों की तरह फाइलों में ही दबा रह जाता है। मामले में जिला पंचायती राज अधिकारी श्री कांत दर्वे का कहना है कि जांच कर मामले में दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







