आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर करोड़ों की जमीन बेची, रानीगंज में फर्जी वरासत का बड़ा खेल
- दैनिक लोक भारती
- 23 Aug, 2026
पीड़ित खतौनी निकलवाने गया तो उड़ा होश, दूसरे के नाम दर्ज मिली जमीन।
उपजिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, भू-माफियाओं में हड़कंप।
रानीगंज-प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र में जालसाजी और भू-माफियाओं के बड़े कारनामे का खुलासा हुआ है। शातिर जालसाजों ने एक जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित कर उसकी कीमती जमीन अपने नाम वरासत करा ली और फिर उसे किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दिया।
पीड़ित को इस बात की भनक तब लगी जब वह खाद के लिए अपनी खतौनी निकलवाने तहसील पहुंचा। मामला सामने आने के बाद उपजिलाधिकारी रानीगंज ने गंभीर रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, पूरे गोसाईं निवासी सियाराम पुत्र तीर्थराज ने कुछ साल पहले लक्ष्मीपुर बाजार में सड़क के किनारे एक बेहद कीमती जमीन खरीदी थी। आरोप है कि दो महिलाओं ने साठगांठ और फर्जी दस्तावेज तैयार कर कागजों में सियाराम को मृत दर्शा दिया।
इसके बाद तहसील कर्मियों की मिलीभगत से उस जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम वरासत करा लिया। जालसाजी यहीं नहीं रुकी, वरासत दर्ज होते ही महिलाओं ने उस कीमती भूखंड को किसी तीसरे व्यक्ति को बेच भी दिया।
इस पूरे जालसाजी का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित सियाराम खाद (उर्वरक) की सुविधा पाने के लिए खतौनी निकलवाने तहसील गए। वहां जब उन्होंने अपनी जमीन का रिकॉर्ड देखा तो उनके होश उड़ गए। रिकॉर्ड में जमीन किसी और के नाम दर्ज हो चुकी थी।
पीड़ित सियाराम ने तत्काल इस मामले की लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी रानीगंज से की। मामले की संवेदनशीलता और फर्जीवाड़े की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तुरंत जांच का हुक्म दिया है।
तहसीलदार अंकित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कानूनगो को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







