आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अंतू के मॉडल स्कूल की रिपेयरिंग शुरू, नए सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
- दैनिक लोक भारती
- 23 Aug, 2026
प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार बना 3.02 करोड़ का भवन अब होगा चमचमाता हुआ तैयार।
स्थानीय बच्चों को अब पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा प्रतापगढ़ या अमेठी।
संडवा चंडिका-प्रतापगढ़। नगर पंचायत अंतू के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी और राहतभरी खबर है। पिछले 14 वर्षों से अधूरा मॉडल स्कूल भवन अब जल्द ही अपने नए और भव्य रूप में नजर आएगा। लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस भवन का मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य आखिरकार शुरू कर दिया गया है।
अगर निर्माण कार्य तय सीमा के भीतर पूरा होता है, तो अगले शैक्षिक सत्र से ही यहां कक्षाएं संचालित होने की पूरी उम्मीद है। विद्यालय शुरू होने से स्थानीय बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रतापगढ़ या अमेठी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
इस मॉडल स्कूल की नींव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार के शासनकाल में रखी गई थी। निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था पीसीसीएल को सौंपा गया था। लगभग 3.02 करोड़ की भारी-भरकम सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद संस्था भवन को अधूरा छोड़कर चंपत हो गई।
इसके बाद वर्षों तक यह परिसर प्रशासनिक उपेक्षा और धूल फांकती फाइलों का शिकार बना रहा। नगर पंचायत अंतू के जुझारू सभासद राजीव सिंह उर्फ श्मुन्ना सिंहश् ने इस जनहित के मुद्दे को कभी दबने नहीं दिया। उन्होंने लगातार उच्च अधिकारियों से पत्राचार और शिकायतें कीं। मामला तत्कालीन जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के संज्ञान में आया, तो उन्होंने डीआईओएस कार्यालय में लंबित पड़ी फाइलों को दोबारा खंगालने के सख्त निर्देश दिए।
डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार गढ़वारा दिनेश चंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और निर्माण में पाई गई भारी अनियमितताओं व अधूरे कार्य की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद तत्कालीन डीएम की विशेष सिफारिश पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया और मरम्मत के लिए नया बजट स्वीकृत कराकर कार्य शुरू कराया गया।
रिपेयरिंग का काम शुरू होते ही सभासद राजीव सिंह मुन्ना ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके का औचक निरीक्षण कराया जाए ताकि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उनका कहना है कि जनता के पैसों का हिसाब और बच्चों का भविष्य दोनों दांव पर हैं, इसलिए इस बार निर्माण में किसी भी तरह की लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







