आज की ताजा खबर
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बारिश बनी कालरू नाले में डूबने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत,मेढ़ौली में मातमय सपा नेताओं ने जताया दुख।
- दैनिक लोक भारती
- 23 Aug, 2026
रानीगंज-प्रतापगढ़। जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेढ़ौली जगदीशपुर गांव में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में नाले में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार सुबह जब एक ही घर से दो अर्थियां उठीं, तो परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया और सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को भारी बारिश के बाद मेढ़ौली जगदीशपुर स्थित नाले में जलस्तर और बहाव काफी बढ़ गया था। गांव निवासी विकास विश्वकर्मा उर्फ लल्ले (25 वर्ष) पुत्र फूलचंद विश्वकर्मा नाले के पास गया था, जहां तेज बहाव और गहराई के कारण वह अचानक डूबने लगा।
भतीजे की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए पास मौजूद चाचा नन्हे विश्वकर्मा बिना अपनी जान की परवाह किए गहरे पानी में कूद पड़े। हालांकि, पानी के तेज बहाव के कारण दोनों ही खुद को संभाल नहीं सके और गहरे पानी में समा गए।
घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे बाद नन्हे का शव बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रानीगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और देर रात तक डटे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि इस नाले में बीते वर्ष भी बरसात के दौरान एक युवक की जान जा चुकी है।
दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी शोकाकुल परिवार के निज निवास पहुंचे।
उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान शोक जताने वालों में सपा रानीगंज विधानसभा अध्यक्ष उत्तम यादव, कमलेश विश्वकर्मा, शेर बहादुर यादव और संजय यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







