आज की ताजा खबर

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं में आक्रोश

top-news

पट्टी-प्रतापगढ़। नंदी चौराहे पर स्थापित नंदी महाराज की प्रतिमा रविवार सुबह क्षतिग्रस्त मिलने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आशंका जताई जा रही है कि देर रात या तड़के किसी अज्ञात वाहन ने प्रतिमा में टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार नंदी महाराज की प्रतिमा की करीब एक सप्ताह पहले विधि-विधान से स्थापना की गई थी। इसके बाद से श्रद्धालु नियमित रूप से प्रतिमा के दर्शन और पूजन कर रहे थे। रविवार सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त दिखाई देने पर लोगों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी।घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि चौराहे पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।

टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

साथ ही चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और प्रतिमा की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *