आज की ताजा खबर

महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

top-news

अमेठी निवासी महिला की प्रसव के बाद बिगड़ी तबीयत, पति ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को दी तहरीर।

प्रतापगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में प्रसव के बाद एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

मामले में मृतका के पति ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर दोषी चिकित्साकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेठी जिले के संग्रामपुर (अम्मरपुर धौरहरा) निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद रात करीब 9रू30 बजे तक महिला की हालत बिल्कुल सामान्य थी, लेकिन इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

आरोप है कि महिला की हालत लगातार गंभीर होने के बावजूद परिजन डॉक्टरों और कर्मचारियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन समय रहते समुचित उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया। इलाज के अभाव में स्थिति बिगड़ती चली गई और रात करीब 11रू30 बजे महिला की मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतका के पति राकेश पटेल का कहना है कि यदि समय पर ध्यान दिया जाता तो जान बचाई जा सकती थी।

पीड़ित पति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार डॉक्टरों व स्टाफ पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *