आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सावन के अंतिम सोमवार पर छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- दैनिक लोक भारती
- 24 Aug, 2026
भूतनाथ मेले में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, पौराणिक कुएं के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे शिवभक्त
राजीव अग्निहोत्री
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी।सावन के अंतिम सोमवार पर छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पौराणिक शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचते रहे। मुख्य द्वार के पास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। घंटियों की लगातार गूंज और भगवान शिव के जयकारों के बीच शिवभक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे।
भूतनाथ मेले में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर गोला में लगने वाला ऐतिहासिक भूतनाथ मेला भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित पौराणिक कुएं के दर्शन और पूजन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
भूतनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालु पौराणिक कुएं और भगवान भूतनाथ की पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए। मान्यता है कि यहां भगवान शिव से जुड़ी एक प्राचीन कथा है, जिसके कारण यह स्थान धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
चरवाहे की कथा से जुड़ी है भूतनाथ की मान्यता
स्थानीय मान्यता के अनुसार, एक बार रावण किसी चरवाहे से क्रोधित हो गया और उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ा। अपनी जान बचाने के लिए चरवाहा एक प्राचीन कुएं में कूद गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
कहा जाता है कि चरवाहे के इस बलिदान से भगवान शिव प्रसन्न हुए और उन्होंने उसे वरदान दिया कि सावन में नागपंचमी के बाद आने वाले सोमवार को शिवभक्त भगवान शिव के साथ उसकी भी पूजा करेंगे। इसी मान्यता के चलते यह स्थान आगे चलकर भूतनाथ के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
सावन के अंतिम सोमवार को इसी धार्मिक आस्था के चलते भूतनाथ मंदिर और पौराणिक कुएं के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







