आज की ताजा खबर

श्रावण के आखिरी सोमवार बाबा विभूतिनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैला

top-news

हेमन्त कुमार श्रीवास्तवध्ओम मिश्राद्ध 

श्रावस्ती I श्रावण मास के आखिरी सोमवार को सिरसिया स्थित प्राचीन बाबा विभूतिनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर.हर महादेव और भोलेनाथ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि.विधान से पूजा.अर्चना कर सुख.समृद्धि की कामना की।श्रावस्ती के साथ ही पड़ोसी जिले बहराइच और बलरामपुर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा विभूतिनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आस्था का माहौल देखने को मिला। भोले भक्तों की ओर से जगह.जगह भंडारे का आयोजन किया गयाए जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखते रहे।


महाभारत काल से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

बाबा विभूतिनाथ महादेव मंदिर का इतिहास और धार्मिक मान्यता बेहद खास है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर महाभारत काल से जुड़ा हुआ है और इसे ष्गुप्त काशीष् के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि पांडवों ने अपने 12 वर्ष के वनवास और एक वर्ष के अज्ञातवास के दौरान सोहेलवा के जंगलों में समय बिताया था।कहा जाता है कि इसी दौरान पांडव पुत्र भीम ने यहां एक गांव बसाया थाए जिसे पहले ष्भीमगांवष् कहा जाता था। बाद में यही क्षेत्र भिनगा के नाम से जाना गया। मान्यता के अनुसार पांडवों ने भगवान शिव की आराधना की और यहां शिवलिंग की स्थापना कीए जो वर्तमान में बाबा विभूतिनाथ महादेव मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है।श्रावण मास में बाबा विभूतिनाथ धाम में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अंतिम सोमवार को भी हजारों भक्तों ने बाबा के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं इसे श्रावस्ती ही नहींए बल्कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में विशेष स्थान दिलाती हैं।

तपोस्थली श्रावस्ती में बनी नाथ शिव मंदिर पर सावन के अंतिम सोमवार को चंद्रभान संस्कृत शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान श्रावस्ती और चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के छात्राओं ने प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव तथा मुकेश चंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जलाभिषेक किया I

इकौना,श्रावस्ती I  कार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना बाजपेई भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कियास बच्चे ओम नमः शिवाय का उद्घोष करते हुए बनी ना शिव मंदिर पर पहुंचकर वित्त विधान से पूजा अर्चना करके जला अभिषेक किया I 

इस दौरान अर्चना बाजपेई सदस्य भाजपा  सदस्य ने कहा कि बनी नाथ शिव मंदिर पूजनीय मंदिर हैए इसकी रक्षा करना हम सभी सनातन धर्म ,अवलंबियों का कर्तव्य है और अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए सब लोग अपने धर्म की रक्षा के प्रति सजग और तात्पर्य रहेस वहीं मुख्य अतिथि ने पूजा वस्त्र पहने हुए बालिकाओं को तथा बालकों को गिफ्ट देकर प्रस्तुत किया I

इस अवसर पर विधानाचार्य अनोखी लाल पाठकए मंदिर पुजारी भोलानाथ एशशि भूषण शुक्लाए प्रवीण कुमार बौद एस्वामीनाथ द्विवेदीए जानकी प्रसाद वर्मा आदि लोग मौजूद रहे I

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *