आज की ताजा खबर

बारावफात को लेकर श्रावस्ती में अलर्टए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

top-news

श्रावस्ती।आगामी त्योहार बारावफात को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिलेभर में पुलिस बल को सक्रिय करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है।

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान ने भिनगा कस्बे और क्षेत्राधिकारी इकौना ने गिलौला कस्बे में पुलिस बल के साथ भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बारावफात के दौरान निकलने वाले जुलूस के मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय नागरिकोंए व्यापारियों और गणमान्य लोगों से संवाद कर पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

साथ ही संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।इसी क्रम में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने.अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की।

पुलिस ने आमजन से शांतिए सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून.व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *