आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुल्तानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
- दैनिक लोक भारती
- 24 Aug, 2026
चोरी के लाखों के आभूषण, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद; गिरफ्तार बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास
सुशील चंद्र पाण्डेय
सुल्तानपुर। थाना अखंडनगर क्षेत्र में सोमवार 24 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी के लाखों रुपये कीमत के आभूषण, एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक थाना अखंडनगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना संदिग्ध बदमाशों से हुआ। पुलिस के अनुसार बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में विपिन निषाद गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके दो साथियों को भी मौके से दबोच लिया गया।
तीनों आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल एवं गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन निषाद पुत्र रामदेव निषाद, निवासी दामोदरपुर, थाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र 24 वर्ष बताई गई है।
दूसरे आरोपी की पहचान नागेंद्र उर्फ बबलू पुत्र लालता प्रसाद, निवासी मझगवां, थाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।
तीसरे आरोपी नीरज पुत्र आशा, निवासी अलीपुर कांपा, थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर की उम्र भी 25 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने के बाद उनके कब्जे से चोरी के लाखों रुपये के आभूषण बरामद किए। इसके साथ ही एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
विपिन के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुठभेड़ में घायल आरोपी विपिन कुमार उर्फ हाईलैण्ड पुत्र रामदेव निषाद, निवासी दामोदरपुर, थाना कादीपुर, सुल्तानपुर के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
उसके खिलाफ कादीपुर थाने में—
1- मु0अ0सं0 178/25, धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस
2- मु0अ0सं0 363/2025, धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस
3- मु0अ0सं0 368/2025, धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस
4- मु0अ0सं0 374/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस
5- मु0अ0सं0 387/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस
6- मु0अ0सं0 02/25, धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस के मुकदमे दर्ज हैं।
इसके अलावा थाना दोस्तपुर में मु0अ0सं0 24/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार विपिन के खिलाफ पुराने मामलों का भी रिकॉर्ड है। कादीपुर थाने में मु0अ0सं0 374/16, धारा 143/349/353 आईपीसी तथा मु0अ0सं0 41/19, धारा 354/506 आईपीसी और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मु0अ0सं0 383/2023, धारा 380/411/457 आईपीसी का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज है।
नागेंद्र उर्फ बबलू पर भी कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नागेंद्र कुमार उर्फ बबलू पुत्र लालता प्रसाद, निवासी मझगवां, थाना कादीपुर, सुल्तानपुर के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उसके खिलाफ थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर में—
.मु0अ0सं0 174/24, धारा 379/411 आईपीसी
.मु0अ0सं0 100/25, धारा 303(2)/317(1) बीएनएस के मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर में मु0अ0सं0 276/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा थाना मोतिगरपुर में मु0अ0सं0 288/23, धारा 294 आईपीसी के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
बरामद आभूषणों और अन्य घटनाओं की जांच में जुटी पुलिस
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद किए गए लाखों रुपये के आभूषणों के संबंध में यह पता लगाया जा रहा है कि ये किस चोरी की घटना से जुड़े हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि तीनों आरोपी इससे पहले किन-किन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं और बरामद मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किन वारदातों में किया गया।
पुलिस की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







