आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सावन सोमवार पर शिवमय हुआ कानपुर, गंगा घाटों से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब
- दैनिक लोक भारती
- 24 Aug, 2026
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा शहर, परमट मंदिर में 5 किमी लंबी कतार; लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक
अमोघ दीक्षित
कानपुर। सावन के पहले सोमवार पर सोमवार को पूरा कानपुर भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजर आया। भोर करीब 3 बजे से ही गंगा घाटों से लेकर शहर के प्रमुख शिवालयों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर और घाट गूंज उठे। गंगा घाटों पर स्नान और गंगाजल लेने के बाद कांवड़िए और शिवभक्त अपने-अपने नजदीकी शिवालयों की ओर रवाना हुए।
सावन सोमवार को देखते हुए प्रमुख मंदिरों के कपाट रात करीब 2 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। इसके बाद लगातार भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। गंगा बैराज, सरसैया घाट, परमट और बिठूर घाट समेत विभिन्न घाटों पर सुबह से ही गंगा जल लेने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
परमट मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़, 5 किलोमीटर तक लगी कतार
परमट स्थित आनंदेश्वर धाम में सावन सोमवार पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार कई किलोमीटर तक पहुंच गई। बताया गया कि करीब 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी और मंदिर में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
वहीं जागेश्वर मंदिर, नवाबगंज में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बैरिकेडिंग करनी पड़ी। बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने आसपास स्थित शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
सिद्धनाथ धाम और बनखंडेश्वर मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
गंगा घाटों पर कांवड़ियों की भीड़, गूंजता रहा बोल बम
सावन सोमवार को लेकर गंगा घाटों पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगा से जल भरकर पैदल अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। घाटों और रास्तों पर लगातार बोल बम, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे सुनाई देते रहे।
गंगा स्नान के बाद कांवड़िए अपने कांवड़ में जल लेकर शहर के विभिन्न शिवालयों की ओर बढ़ते रहे। इससे शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।
2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन से निगरानी
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर करीब 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। भीड़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिए जल पुलिस और गोताखोरों को भी तैनात किया गया। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घाटों और मंदिर परिसरों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए प्रमुख मंदिरों में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था बंद रखी गई और श्रद्धालुओं के लिए सामान्य कतार से दर्शन की व्यवस्था की गई।
फूल-माला, बेलपत्र और प्रसाद की दुकानों पर भी बढ़ी भीड़
सावन सोमवार के चलते मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री की दुकानों पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। फूल-माला, बेलपत्र और प्रसाद की दुकानों पर लोग पूजा सामग्री खरीदते नजर आए।
जानकारी के मुताबिक बेलपत्र करीब 100 रुपये प्रति टोकरी और फूल-माला करीब 50 रुपये में बिकी। मंदिरों के आसपास प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानों पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।
शाम को भजन-कीर्तन और शिव बारात की झांकियां
सावन सोमवार पर सुबह से शुरू हुआ धार्मिक उत्साह शाम तक जारी रहने की उम्मीद है। मंदिरों में शाम के समय भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कई स्थानों पर शिव बारात की झांकियां भी निकाली जाएंगी।
सावन के पहले सोमवार पर गंगा घाटों से लेकर शिवालयों तक उमड़ी भीड़ ने कानपुर में शिवभक्ति की भव्य तस्वीर पेश की। दिनभर मंदिरों और घाटों पर हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







